
जहानाबाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में जिले के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया रोश पूर्ण प्रदर्शन, तथा भाजपा के खिलाफ शा॑तीपूर्ण ढ॑ग से पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यालय पर दिया धरना।
यहां यह बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को शाम में ई डी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच करीब दो घंटे की पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया था। वही आज शुक्रवार को जहानाबाद जिले के आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में जहानाबाद में पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यालय के पास धरना दिया।जबकी भाजपा कार्यालय जहानाबाद से करीब 07 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।फिर भी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ 07 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे और धरना पर बैठ गए।अभी समाचार स॑सक्लन तक धरना जारी है।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












