DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के लाल तलवार बाजी प्रतियोगिता में भाग लेने आ॑ध्र प्रदेश  रवाना।

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम न॑दनपुरा निवासी कुणाल सिंह आर्यों आ॑ध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय स्तर पर तलवार बाजी प्रतियोगिता में बिहार तलवार बाजी खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस बात की जानकारी तलवार बाजी स॑घ जहानाबाद के सचिव अन्नु शक्ति जी ने बताया कि दिनांक 24/3 से दिनांक 28/3 तक आ॑ध्र प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर तलवार बाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। , जिसमें बिहार तलवार बाजी का प्रतिनिधित्व जहानाबाद तलवार बाजी खिलाड़ी कुणाल सिंह आर्या करेंगे। वही उन्होंने बताया कि कुणाल सिंह आर्या बिहार स्तर पर तलवार बाजी में स्वर्ण पदक जितकर बिहार का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि बर्तमान समय में खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने का काम बिहार सरकार तथा जहानाबाद जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है। वही उन्होंने बताया कि तलवार बाजी खिलाड़ी कुणाल सिंह आर्या को बड़े ही शान से जिले से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। रवानगी के समय राष्ट्रीय स्तर पर तलवार बाजी खिलाड़ी अमित कुमार,नैना कुमारी भी उपस्थित रहे।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News