DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने नगर क्षेत्र के मध्य विद्यालय उंट्टा का किया औचक निरीक्षण

जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने आज बुधवार को मध्य विद्यालय, ऊट्टा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय के छात्राओं के वार्तालाप कर जिला पदाधिकारी ने प्रश्न किया जिसमें बच्चों ने पुछे गए प्रश्नों को सही उत्तर पर संतोष व्यक्त किया। जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि विद्यालय के कक्षाओं में विद्युत एवं पंखा की व्यवस्था नही है, जिसे अविलंब व्यवस्थित कराने का निदेश दिया। निरीक्षण में विद्यालय परिसर में गंदगी फैला हुआ पाया , जिसे कार्यकारी एजेंसी से अविलंब साफ-सफाई कराने का निदेश दिया । विद्यालय परिसर में बरसात का पानी जमा हुआ पाया , जिसके कारण छात्रों को आवागमन में परेशानी हो रही थी, जिसमें अविलंब ठीक कराने का निर्देश दिया । वही निरीक्षण में पाया कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनाई जा रही थी, उसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को अविलंब गैस सिलेंडर की व्यवस्था कराने का निदेश दिया ।
जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, ऊट्टा को निर्देश दिया कि निरीक्षण में पायें गये कमी का अविलंब दूर करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News