
जहानाबाद जिले के शकूराबाद बभना रोड मे आज सुबह करीब आठ बजे ग्राम सिकरीया के पास टेम्पो और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
आमने-सामने की भिड़ंत में टेम्पो में सवार यात्री घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आज म॑गलवार की सुबह करीब आठ बजे बभना शकूराबाद रोड मे आमने-सामने टेम्पो और ट्रक में टक्कर हो जाने के फलस्वरूप टेम्पो पर सवार यात्री घायल हो गए।दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि घायल जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी स॑तोष यादव तथा हरि नगर निवासी म॑जू देवी बताई गई है। वही टेम्पो तथा ट्रक चालक फरार हो गए। वही जानकारी के अनुसार टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना परसबिगहा थाना को दे दिया गया है।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












