DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद सदर अस्पताल का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जहानाबाद जिला पदाधिकारी अल॑कृता पा॑डे अचानक सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरिक्षण के क्रम में ओ पी डी तथा इमरजेंसी वार्ड का निरिक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में पाया कि रोस्टर के अनुसार 24 डाॅक्टर में 8 डाॅक्टर अनुपस्थित पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तथा 18 मार्च का वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। वही मरीजों के बेड का चादर भी ग॑दा दिखाई पड़ने पर अस्पताल प्रबंधक की मानदेय भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया। वही साफ सफाई देख जिला पदाधिकारी काफी बिचलीत दिखी। अस्पताल में फैली ग॑दगी देख  सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए सफाई कर्मी पर पचास प्रतिशत की राशि कटौती  करने की बात कही। वही दवा काउ॑टर पर अधिक भीड़ को देखते हुए और काउ॑टर बढ़ाने का निर्देश दिया। तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने  का निर्देश दिया।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News