
बिहार के जहानाबाद जिले में लोकसभा चुनाव में जदयू ने एक बार फिर से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भी अभी तक चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी हीं जहनाबाद के सांसद हैं। चंद्रवंशी ने जहानाबाद से एक बार फिर उम्मीदवार बनाए जाने पर जेडीयू के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा कि वह दूसरी बार जहानाबाद की जनता की सेवा करने के लिए तत्पर हैं।बता दें कि जेडीयू ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज दिनांक 24.3.24:को 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का भी नाम जहानाबाद से आया है ,जिसके बाद वह एक बार फिर जहानाबाद से चुनाव लड़ेंगे। सांसद चंदवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बना जदयू सुशासन के आधार पर जनता से वोट मांगने जा रहा है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें क्षेत्र की जनता का फिर एक बार आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि – “मैं जदयू नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और लाखों नि:स्वार्थ एनडीए व पार्टी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं कि उन्होंने मुझ पर निरंतर विश्वास किया है।”

सांसद ने कहा है, ‘हम न्याय के साथ विकास और सुशासन के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोगों के पास जा रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रगति का लाभ सबसे गरीब, वंचित और अति पिछड़े लोगों तक पहुंचे।
सांसद ने कहा है कि उन्हें समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है और जहानाबाद की जनता के आशीर्वाद से उन्हें प्रचंड जीत मिलेगी और वे क्षेत्र की जनता के बेहतर जीवन के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
इसके साथ हीं सांसद ने जदयू के लिस्ट के सभी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं है।
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












