
जहानाबाद जिले के कोर्ट स्टेशन के पास रेल दुर्घटना का शिकार की बात सामने आती रहती है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के समय काफी भीड़ के कारण पैर फिसल जाने के फलस्वरूप एक युवक को रेल पटरी पर आ जाने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया और मौके पर ही घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना घटने के उपरांत लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, तथा घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तथा जी आर पी घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा। बताया जाता है कि मृतक नगर थाना क्षेत्र के होरिरग॑ज निवासी शलैस कुमार उर्फ पप्पू कुमार जो एल आई सी एजेंट बताएं जाते हैं। वही मृतक के भगिना पवन कुमार ने बताया कि मृतक मेरा मामा हैं,जो किसी काम को लेकर पटना जा रहे थे। वही उन्होंने बताया कि लोगों ने बताया कि मामा ट्रेन पर सवार हो गए थे लेकिन काफी भीड़ होने के कारण बोगी में घुस नहीं पाए और ट्रेन खुल गई, जिससे अस॑तुलित होकर रेल की पटरी पर गिर पड़े।और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गया।सभी को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












