DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद युवा क्लब के अध्यक्ष में 500 मीटर का नारी शक्ति दौड़ का आयोजन किया गया

जहानाबाद युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद द्वारा जहानाबाद के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विक्रम कुमार  के द्वारा गांधी मैदान  में जागृति  युवा क्लब के अध्यक्ष प्रीति कुमारी के अध्यक्षता में 500 मीटर का नारी शक्ति दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जहानाबाद वरिष्ठ पत्रकार आभाष रंजन एवं वार्ड 30 वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया ।नारी शक्ति दौड़ में कुल 50 महिलाओं ने भाग लिया ।जिसमें  प्रथम स्थान सुमन कुमारी , द्वितीय स्थान अमृता कुमारी एवं  तृतीय स्थान सोनाली कुमारी ने प्राप्त किया तीनों विजेताओं को my भारत का टीशर्ट, टोपी , कॉफ़ी कप एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया  साथ ही साथ सभी प्रतिभागीओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।वही मौके पर उपस्थित  आभाष रंजन ने लोगो को संवोधित करते हुए कहा की नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के द्वारा निर्तर युवाओं को आगे बढ़ाने में प्रयास कर रहा हैं ।आज नारी शक्ति दौड़ के माध्यम से सशक्त नारी के तरफ ये कदम है। नीरज कुमार ने लोगो को  सम्बोधित करते हुए कहा की खेलने से लोगो का मस्तिक का विकाश होता है एवं इनके अंदर इ्युनिटी पावर स्ट्रांग होता हैं । वही मौके पर विकाश कुमार, अमन शर्मा , अमित कुमार ,राजेश कुमार लोग उपस्थित रहे ।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News