
जहानाबाद नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पदभार ग्रहण किया गया। साथ ही जिला स्तर पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर अवस्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यालय/विभागों से संबंधित कार्यों के प्रगति की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ पूर्व की तरह कार्य करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अभी आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसे हम सभी को आपस में समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न करना अनिवार्य है। समाहरणालय स्थित कार्यालय के निरीक्षण में कर्मियों से परिचय प्राप्त कर निदेश दिया कि संचिकाओं के रख-रखाव तथा कार्यालय के साफ- सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 हेतु गठित कोषांगों को ऐक्टिव रखने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला अभिलेखागार कार्यालय, जिला पंचायत राज शाखा, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला राजस्व शाखा, जिला सामान्य शाखा, जिला विधि शाखा, जिला उर्दू भाषा कोषांग, जिला स्थापना शाखा, जिला नजारत शाखा, जिला कल्याण शाखा, जिला आपूर्ति शाखा, जिला भू-अर्जन शाखा इत्यादि का निरीक्षण किया।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












