DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद पैतालीस लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज।

जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के द्वारा वकयादारो के खिलाफ लाइन काटने का अभियान भी निरंतर  जारी है। मीटर बाइपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने पैतालीस लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के रामपुर, टेहटा, सादिकपुर, महमदपुर,सेरथुआ टोला लोदीपुर, कोहरा,मोहिदिनपुर, वीरा,सरता, प्राण बिगहा, पंडौल, आदर्श कॉलोनी,सत्संग नगर, मखदुमाबाद आदि जगहों में जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए छबीस लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगो में संजय प्रसाद पर 13452 डोमन साव पर 33508 पिंटू कुमार पर 33819 चंदेश्वर प्रसाद पर 31583 मीना देवी पर 64884 योगेन्द्र साव पर 16109 विद्यानंद प्रसाद पर 9865 उपेन्द्र कुमार पर 20528 अंबिकादत शर्मा पर 17435 गणेश पासवान पर 12035 यदुनंदन पासवान पर 25252 सिकंदर पंडित पर 18095 समसुल बारी पर 120804 मुस्लिम अंसारी पर 26650 सविता देवी पर 75887 रु आदि लोगो पर आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी दल में कनीय विधुत अभियंता ज्योति प्रकाश पटेल, मुकेश कुमार यादव, कृष्ण कन्हैया,शैलेश कुमार,अनिता कुमारी,मनीष कुमार,नवीन कुमार, अजीत कुमार,मेराज आलम सहित अन्य विधुतकर्मी शामिल थे।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News