DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar news: बिहार में फोन कर दिया जा रहा बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वाने का प्रलोभन, यहां देखें आखिर बोर्ड ने क्या और क्यों की एडवाइजरी जारी

Allegations of Exam Score Boosting in Bihar Understanding the Advisory Issued by the Board

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं हो चुकी है और परीक्षार्थियों के उनके परिणामों का इंतजार है। लेकिन इस बीच कई जालसाज लोग हैं जो स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को फोन कर उनके नंबर बढ़ाने का झांसा दे रहे हैं।
इस संदर्भ में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को उन फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है। इस दौरान दूसरी ओर फोन पर बात करने वाला व्यक्ति खुद को बोर्ड का सदस्य बताता है और पैसे के बदले परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का दावा करता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि बीएसईबी इंटर, मैट्रिक परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस तरह की किसी भी कॉल के बारें में बोर्ड को सूचित करें। बोर्ड ने कहा है कि कॉल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा समिति का प्रतिनिधि बनकर आमजनों से फोन कॉल के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही है तथा उनके द्वारा गलत रूप से संबंधित छात्र-छात्राओं का इंटरमीडिएट/वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 का प्राप्तांक बढ़ाने का प्रलोभन दिया जा रहा है।”

बोर्ड ने कहा, “यह पूर्णतः गलत, अवांछनीय तथा गैरकानूनी है, जिसके लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि इंटरमीडिएट/वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह बारकोडेड हैं और उनकी गोपनीयता अक्षुण्ण है। इस प्रकार, छात्र/छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाएं पूरी तरह गोपनीय हैं। किसी भी स्तर से उत्तरपुस्तिकाओं में अंक परिवर्तित करना संभव नहीं है।”बोर्ड ने आगे कहा, “अतः सर्वसाधारण से अपील है कि यदि उनके पास उपरोक्त के संबंध में यदि कोई फोन कॉल आता है तो वे तुरंत स्थानीय थाना में उक्त फोन नंबर देकर ऐसे लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करावें अथवा संबंधित साईबर क्राईम सेल में शिकायत करें। किसी भी परिस्थिति में ऐसे असामाजिक तत्वों के झांसे में न आएं। साथ ही, यह भी अनुरोध है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के बारे में समिति को भी सूचित करें ताकि उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।”

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News