जहानाबाद, 5 मार्च 2024: जिले में पहली बार पौध संरक्षण रसायन कृषि विभाग के द्वारा ड्रोन के द्वारा किसानों के खेत में रासायनिक दवा का छिड़काव कराया गया। कल्पा पंचायत के कामदेव बीघा के किसान राम नरेश सिंह एवं झुनाठी पंचायत के किसान सुधा कुमारी के खेत में ड्रोन से दवा का छिड़काव कराया गया।



सहायक निदेशक पौधा संरक्षण रसायन मोहम्मद जावेद आलम के देखरेख में कृषि समन्वयक विनोद कुमार सिंह एवं किसान सलाहकार देवेंद्र कुमार के द्वारा किसानों को प्रेरित करते हुए जागरूक किया गया और उनके खेतों में रासायनिक दवा का छिड़काव कराया गया। किसान पौधा संरक्षण के साइट पर जाकर कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं सरकार के तरफ से 240 रुपया अनुदान के रूप में प्रति एकड़ ड्रोन के लिए दिया जा रहा है।
दवा छिड़काव कराने में सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र कुमार सिंह, बर्मा बीज भंडार के डीलर अजय वर्मा, आलोक कुमार, राहुल कुमार ,भुवन प्रसाद ,रविंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ-साथ कई किसानों के बीच प्रत्यक्षण भी कराया गया।
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












