DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar News: राजद नेता तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा में बड़ा हादसा; एस्कॉर्ट गाड़ी ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत

Vehicle of RJD leader Tejashwi Yadav's convoy meets with an accident; 1 dead
Vehicle of RJD leader Tejashwi Yadav's convoy meets with an accident; 1 dead

बिहार में राजद की जन विश्वास रैली जारी है। इस दौरान बिहार के पूर्णिया के बेलौरी में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज पूर्णिया जीएचसीएच में चल रहा हैं। एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी का मालिक पूर्णिया का ही रहने वाला है। मृतक चालक की पहचान मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र निवासी मो. हलीम के रूप में की गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे रूट से आ रहे कार को मारी टक्कर

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और फिर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे रूट में जा रहे कार को टक्कर मार दिया, जिसमें कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस स्थानीय जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News