
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के गांव सागरपुर में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां देर रात एक किसान की सोए अवस्था में हत्या होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सागरपुर टोला जई बीघा निवासी रामचंद्र यादव, जिनकी उम्र लगभग करीब 60 वर्ष थी वो खलिहान में सोए हुए थे। इस दरम्यान किसी ने तेज हथियार से उनकी हत्या कर दी। आज शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्य खलिहान आए तो उन्होंने झोपड़ी से बाहर रामचंद्र यादव को मृत पाया। हत्या की खबर फैलते हीं आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
परिजन ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम करीब आठ बजे वह घर से खाना खाकर धान की रखवाली करने खलिहान में आए थे और रात को यह घटना घटित हो गई।
वहीं अभी अपराधी का कुछ पता नहीं चल पाया है। फिल्हाल घटना स्थल पर मखदुमपुर थाना पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












