गुरु, अप्रैल 2, 2026

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया, मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए सवाल, पीएम मोदी ने भी विपक्ष पर किया कटाक्ष

White Paper vs Black Paper As BJP, Congress Spar Over 10-Year Performance

संसद का बजट सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान सदन में कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच जुबानी जंग और नोकझोंक भी हो रही है। दोनों नेताओं की ओर से एक दूसरे पर व्यंगात्मक कटाक्ष भी किए जा रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया। उन्होंने कहा कि हम आज केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर निकाल रहे हैं क्योंकि वे हमेशा सदन में अपनी कामयाबी की बात रखते हैं और अपनी विफलता छुपाते हैं। जब हम उनकी विफलता बताते हैं तब हमें महत्व नहीं दिया जाता है। इस ब्लैक पेपर में हमारे मुख्य मुद्दे बेरोजगारी है जो देश का सबसे बड़ा मुद्दा है और बीजेपी इस बारे में कभी बात नहीं करती। विपक्ष के इस ब्लैक पेपर के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज सदन में कांग्रेस पर कटाक्ष किया। मोदी सरकार भी श्वेत पत्र जारी करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार के श्वेत पत्र से पहले कांग्रेस ने ब्लैक पेपर जारी कर दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मोदी कहते हैं कि अब इतने पैसे जमा हो रहे हैं, पहले क्यों नहीं होते थे, ऐसा कहकर वे अप्रत्यक्ष रूप में हैरेसमेंट और प्रेशराइज कर रहे हैं और इलेक्शन में पैसा लगा रहे हैं। ये पैसा डेमोक्रेसी को खत्म करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 10 साल में 411 विधायकों ने उन्होंने (भाजपा) ने अपने तरफ ले लिया। मैं ये नहीं कहता कि कितने पैसे देकर खरीदा। आप लोग जानते हैं कि हमारी कितनी सरकारें चुनी हुई थीं जैसे मध्य प्रदेश, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड। यहां सरकारें कैसे गिरीं, आप जानते हैं। अगर वे डराकर हमें कमजोर करना चाहते हैं तो न कांग्रेस और न ही मैं इससे प्रभावित होंगे।खड़गे ने कहा कि देश में जो सबसे बड़ा मुद्दा है, जिसे भाजपा सरकार कभी नहीं उठाती। दो दिन पहले उन्होंने पीएसयू की बात की। नेहरू के जमाने के HAL, HMT, BHEL को उन्होंने कभी नहीं बताया। इसमें कितने लोगों को बेहतरीन नौकरियां मिलीं, ये कभी नहीं बताया। गांवों में रोजगार कम हो रहे हैं, क्योंकि सरकार नरेगा का पैसा रिलीज नहीं कर रही। गैर-भाजपा शासित राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक, तेलंगाना के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश पिछले 10 साल में समृद्धि के नए-नए शिखर छू रहा है। एक भव्य-दिव्य वातावरण बना है और उसको नज़र ना लग जाए इसीलिए काला टीका करने का आज प्रयास हुआ है। मैं उसके लिए भी खरगे जी का बहुत धन्यवाद करता हूं ताकि हमारी इस प्रगति की यात्रा को कोई नजर ना लग जाए, मैं उसका (ब्लैक पेपर) भी स्वागत करता हूं क्योंकि जब भी अच्छी बात होती है तो काला टीका, नजर न लग जाए इसीलिए जरूरी होता है ।

वहीं राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर शिवसेना(यूबीटी) सांसद संजय राउत ने निशाना साधा। राउत ने कहा कि राज्यसभा में पीएम मोदी का जो भाषण था वह किसी पीएम का भाषण नहीं लगा। जो नेता 10 साल से इस देश के प्रधानमंत्री हैं और इस देश का नेतृत्व कर रहे हैं उनकी भाषा में जो संयम होना चाहिए वो हमें नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि 10 साल में आप अपना एक भी ऐसा भाषण दिखाएं जिसमें आपने पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पर हमला न किया हो। आप अपनी बात करें, आप बार-बार कांग्रेस की बात क्यों कर रहे हैं? झूठे बयान क्यों दे रहे हैं? आप कोशिश करो कि इस देश को नहरू जैसा 5% भी बन सको। केंद्र सरकार के अर्थव्यवस्था के श्वेत पत्र के जवाब में कांग्रेस ने पलटवार करने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस का कहना है कि वह केंद्र के अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र के खिलाफ ब्लैक पेपर लेकर आएगी। कांग्रेस मोदी सरकार को बेरोजगारी और महंगाई पर घेरने की योजना बना रही है। व्हाइट पेपर एक रिपोर्ट होती है, जिसमें सरकार की नीतियों और मुद्दों को चर्चा होती है। सरकार व्हाइट पेपर अक्सर तब लाती है, जब उसे किसी मुद्दे पर निष्कर्ष निकालना होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार के व्हाइट पेपर लाने से सरकार को लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के खिलाफ हमला करने का हथियार मिलेगा।

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विदाई के दौरान दी भावुक स्पीच–

पीएम मोदी राज्यसभा के 56 सांसदों की विदाई पर अपने विचार रखे। मोदी ने विशेष रूप से पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि हर दो वर्ष के बाद इस सदन में इस प्रकार का प्रसंग आता है लेकिन ये सदन निरंतरता का प्रतीक है। लोकसभा 5 साल के बाद नए रंग रूप के साथ सज जाती है। ये सदन हर 2 वर्ष के बाद एक नई प्राण शक्ति प्राप्त करता है। एक नई ऊर्जा प्राप्त करता है। एक नए उमंग और उत्साह का वातावरण भर देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसलिए हर दो साल में होने वाली विदाई, वो विदाई एक प्रकार की विदाई नहीं होती । वो ऐसी स्मृतियों को यहां छोड़ कर जाते हैं, वो आने वाले नए बैच के लिए अनमोल विरासत होती है। कुछ लोग जा रहे है, हो सकता कुछ लोग आने के लिए जा रहे हैं। कुछ लोग जाने के लिए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने विशेष रूप से पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी का स्मरण करना चाहूंगा। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 6 बार अपने मूल्यवान विचारों से बहुत बड़ा योगदान रहा। पीएम ने कहा कि वैचारिक मतभेद, कभी बहस में छींटाकशी, वो बहुत अल्पकालीन होता है लेकिन इतने लंबे अरसे तक जिस प्रकार से उन्होंने इस सदन का मार्गदशन किया है। देश का मार्गदर्शन किया है वो हमेशा-हमेशा, जब भी हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की चर्चा होगी उसमें माननीय डॉ. मनमोहन सिंह की चर्चा जरूर होगी। बता दें कि राज्यसभा की बैठक 10 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन में बुधवार को यह घोषणा की। सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही धनखड़ ने बताया कि कार्य मंत्रणा समिति की मंगलवार को हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी जिसमें मौजूद सभी दलों के नेताओं ने राज्यसभा की बैठक 10 फरवरी तक बढ़ाए जाने पर सहमति जताई। धनखड़ ने कहा कि 10 फरवरी को बैठक के दिन ना तो शून्यकाल और ना ही प्रश्नकाल होगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार 2014 से पहले और उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति की तुलना करते हुए एक ‘श्वेत पत्र’ पेश करने की योजना बना रही है और इसके लिए कार्यवाही आगे बढ़ाई गई है। बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को हुई थी और इसे 9 फरवरी को समाप्त होना था।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News