बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन भी पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर सदन में हंगामा हुआ। चौधरी चरण सिंह के पोते और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के सदन में बोलने पर कांग्रेस को पसंद नहीं आया। (फिलहाल जयंत चौधरी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।)

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला बहुत बड़ा फैसला है। कल इस घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई। कल किसानों ने मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने वाला फैसला है। वहीं राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जयंत चौधरी को बोलने से रोका। खड़गे ने सवाल उठाया कि किस नियम के तहत इनको बोलने दिया गया है। खड़गे ने कहा कि हालांकि हम सैल्यूट करते हैं, जिन्हें भारत रत्न दिया गया है। जिसके बाद जयंत ने कहा कि मेरा अपमान किया गया। जयंत ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का सम्मान किया है। सम्मान पर राजनीति करना ठीक नहीं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह सिर्फ एक पार्टी के नहीं।
राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे कांग्रेस मेंबर्स से कहा कि आप ऐसी भाषा का इस्तेमाल ना करें। मैं आपको चौधरी चरण सिंह की बेइज्जती नहीं करने दूंगा। धनखड़ ने जयराम रमेश से भी कहा कि आपने वर्चुअली चौधरी चरण सिंह का अपमान किया। आप लोगों की तरफ से हंगामा, नारेबाजी और विरोध मैंने अपनी आंखों से देखा है। आपके पास भारत रत्न चरण सिंह के लिए वक्त नहीं है। आपने चरण सिंह के मुद्दे पर सदन के भीतर जिस तरह का माहौल बनाया है, उससे देश के हर किसान को दुख पहुंचा है। हमारे सिर शर्म से झुक जाने चाहिए। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है।
शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू होगा। इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। चुनाव से पहले नोटिफिकेशन जारी होगा।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- राम मंदिर तो हमारे लिए आस्था का केंद्र था भी, है भी और रहेगा भी। लेकिन वो लोग जो प्रश्न उठाते थे कि बीजेपी कहती है कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। हमने तारीख भी बताया और राम मंदिर का निर्माण भी किया। पूरे देश में राममय वातावरण हो गया है। नमो हैट्रिक यही बताती है कि फिर से मोदी आएंगे। बता दें कि बजट सत्र के आखिरी दिन आज लोकसभा और राज्यसभा में राम मंदिर के निर्माण और 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा समारोह) पर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं राज्यसभा में अक्सर भड़कने वाली सपा सांसद जया बच्चन ने अपने विदाई भाषण में गुस्से के लिए सभी सदस्यों से माफी मांगी। बच्चन ने कहा कि वह गुस्सैल हैं, लेकिन उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं।संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था, जो कि 11 दिन तक चलेगा। यह सेशन कई मायनों में बेहद खास रहा। इस सत्र में वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट पेश किया, यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट था।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












