
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर 5वीं बार भी पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। पार्टी ने समन को ‘गैरकानूनी’ बताया है। हम वैध समन का पालन करेंगे। पीएम मोदी का टारगेट अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। बता दें कि पिछले चार महीनों में जांच एजेंसी के जरिए जारी किए गए चार पहले समन में शामिल नहीं होने के बाद ईडी ने बुधवार को एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को एक नया और पांचवां समन जारी किया था। बता दें कि अरविंद केजरीवाल पिछले साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर, इस साल 3 जनवरी और 18 जनवरी के लिए ईडी के समन में शामिल नहीं हुए हैं, और अब पांचवें में भी वह शामिल नहीं हुए। ईडी ने आरोप लगाया है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति ने गुटबंदी की इजाजच दी और कुछ डीलरों का पक्ष लिया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी, इस आरोप को आप ने बार-बार खारिज किया है। बाद में नीति को रद्द कर दिया गया और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच की सिफारिश की, जिसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगे पेश नहीं होते तो जांच अधिकारी आवास पर जाकर पूछताछ कर सकते हैं। ठोस सबूत होने पर या सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं। वहीं, केजरीवाल वारंट जारी होने के बाद कोर्ट जा सकते हैं और अपने एडवोकेट की मौजूदगी में जांच में सहयोग करने का वादा कर सकते हैं। इस पर कोर्ट ईडी को उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दे सकती है। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा ऑफिस के बाहर आज प्रदर्शन करने वाली है। इसमें केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। इसको लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा ऑफिस के बाहर, डीडीयू मार्ग, विष्णु दिगंबर मार्ग सहित कई इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। हालांकि, पुलिस ने आप और भाजपा को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। दरअसल, 30 जनवरी को हुए मेयर चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। आप का कहना है कि भाजपा ने फ्रॉड करके जीत दर्ज की।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












