
जहानाबाद सार्वकालिक महत्व के इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो०(डॉ०) कृष्णानंद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का शुभ दिन हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों व संविधान निर्माताओं को कृतज्ञतापूर्वक याद करने का दिन है। उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था के बाद से हमारे देश की आर्थिक स्थिति जहां सुदृढ़ हुई है, वहीं हमारी संप्रभुता और अधिक संपुष्ट हुई है। संवैधानिक मूल्यों और आदर्शों पर सदैव क़ायम रहने वाली हमारी राज-व्यवस्था जन आकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरी है। उन्होंने छात्र- छात्राओं को मौलिक अधिकार के प्रति सजग होने के साथ ही अपने कर्तव्य के प्रति भी सचेष्ट रहने पर जोर दिया।इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धा में सफल रहे छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। समारोह का संचालन संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० विनोद कुमार रॉय ने किया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












