
जहानाबाद, 8 फरवरी 2024: जहानाबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज के लिए सांसद चंदेश्वर प्रसाद ने आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की, जिसके बाद रेल मंत्री ने जल्द से जल्द ठहराव सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
आज संसद भवन के रेल कार्यालय में जहानाबाद सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एवं वंदे भारत ट्रेन के ठहराव के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जहानाबाद में जल्द से जल्द ठहराव एवं अन्य मांगों को लेकर आश्वासन दिया है।
वहीं सांसद ने मुलाकात को सकारात्मक बताया एवं आशा व्यक्त की है कि जहानाबाद लोकसभा में रेल सुविधाओं का जल्द हीं विस्तार होगा।
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












