
लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे। दलीलें शुरू होते ही उन्हें जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट देते हुए 15 हजार रुपए का निजी मुचलका भरने का निर्देश दिया। एडीशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने केजरीवाल के कोर्ट से जाने की परमिशन दे दी। इसके बाद उनके वकीलों ने दलीलें रखीं। जिसमें उन्होंने ईडी की शिकायतों से जुड़े दस्तावेज की मांग की। कोर्ट ने ईडी को दस्तावेज देने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई थी। ईडी की याचिका पर कोर्ट में पेश होने के लिए उन्हें 7 मार्च को समन जारी हुआ था। केजरीवाल को ईडी अब तक 8 समन जारी कर चुकी है। केजरीवाल एक बार भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज करवाईं हैं।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












