
जहानाबाद जिले में इस बार भीषण ठंड पड़ रही है और लोग ठंड के मारे अपने घरों में दुबके हैं लेकिन सबसे ज्यादा ठंड की मार झेल रहे हैं तो गरीब वा असहाय जिनके पास छत तो छोड़ो ठंड से बचने को एक ढंग के कंबल तक नहीं है लेकिन उनके लिए वरदान साबित हो रही है जहानाबाद की नव सेवा श्रम संस्था जिसने इस ठंड में लगातार गरीब और असहायों के बीच में पहुंचकर कंबल वितरित किए हैं, एक बार फिर से रविवार को ठाकुरबाड़ी में पीपी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन अभिराम सिंह के द्वारा मुहैया कराए गए कंबल को नव सेवा श्रम संस्था के बैनर तले जरुरतमंद और असहाय लोगों के बीच में वितरित किया गया इस संबंध में संस्था के संस्थापक अमित कैप्टन ने बताया कि पीपी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन अभिराम सिंह जी की इच्छा थी कि जरुरतमंद लोग जिन्हें सच में ठंड में कंबल की जरूरत है उनके बीच में कंबल वितरित किए जाने चाहिए, जिसके लिए उन्होंने हमसे संपर्क कर हमें कंबल मुहैया कराए जिसे आज हम लोगों ने ठाकुरबाड़ी में वितरित किए हैं और आगे भी मैं लोगों को यही कहना चाहूंगा की जो ही व्यक्ति मन में सेवा भाव रखते हैं वे आगे आएं और जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच में कंबल पहुंचकर पुण्य के भागी बनें, वहीं आज के वितरण समारोह में गोपाल कुमार , चन्दन कुमार ,कुन्दन क्रांतिकारी, नीरज कुमार धनजय कुमार सहित कई लोग शामिल हुए ।
जहानाबाद से बरुण कुमार
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












