
जहानाबाद मूल अतिपिछड़ा वर्ग के प्रदेश संयोजक सह विधान परिषद सदस्य प्रो रामबली सिंह च॑द्रव॑शी के समर्थन में जिले के स्टेशन से अम्बेडकर चौक तक अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाओ स॑घर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष बि॑रे॑द्र सिंह च॑द्रव॑शी के नेतृत्व में प्रतिशोध मार्च निकाला गया। प्रतिशोध मार्च का नेतृत्व कर रहे स॑घर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह च॑द्रव॑शी ने बताया कि अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाओ स॑घर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रो रामबली सिंह च॑द्रव॑शी ने मूल अतिपिछड़ा वर्ग में जो माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने तेली, तमोली तथा दा॑गी समाज को सुची में शामिल किया है, जिसके बिरोध में प्रो रामबली सिंह च॑द्रव॑शी ने बिगत अक्टूबर में पटना के मिलर उच्च बिधालय के प्रांगण में विशाल जन समूह को सम्बोधित किया था। जिसे लेकर राजद द्वारा एम.एल.सी का सदस्यता समाप्त करने की प्रयास के खिलाफ पुरे बिहार में प्रतिशोध मार्च के द्वारा सरकार को चेतावनी देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जननायक कर्पूरी जी के फार्मूले पर सरकार अमल करे,और मूल अतिपिछड़ा वर्ग में जो तीन जातियों को सुची में शामिल किया है,उसे सरकार अलग करने का फैसला ले। अन्यथा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रतिशोध मार्च में दिलीप कुमार,अजय कुमार च॑द्रव॑शी, सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












