DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद नेहरू युवा केंद्र की ओर से मेरा युवा भारत-विकसित भारत-2047 विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जहानाबाद नेहरू युवा केंद्र ,युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा देश के युवाओं एक विकसित भारत के 2047 के दृष्टिकोण को सरकार करने एवं अपने विचारों को साझा करने के उदेश्य से मेरा युवा भारत – विकसित भारत @2047 विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 08.01.2024 को स्थान -प्रगति क्लासेज, जहानाबाद में किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेश कुमार सिन्हा  के द्वारा किया गया एवं  कार्यक्रम  का उद्घाटन डॉ. रंजीत कुमार भारती, प्रो. महेश कुमार एवं स्वंदादाता अभाष रंजन के द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में 15-29 आयु वर्ष के युवा भाषण प्रति मे भाग लिया है।
स्वागत भाषण में APA सिंहा ने संवोधन में कहा की युवा देश के रीढ़ होते है ।आज के युवा के ऊपर ही  विकासित भारत 2047 का सपना साकार  होगा ।युवा को सभी दौर में आगे आना होगा तथा अपना योगदान देकर विकसित भारत बनाने में  अपना बहुमूल  योगदान  देना होगा।भारत स्काउट गाइड  के हरिशंकर कुमार ने भाषण मे युवा को  जागृत किया। भाषण में भाग लेने वाली युवा विषयित भारत 2047 पर अपना अपना विचारों को रखा जजों ने निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम पुरस्कार गायत्री कुमारी जहानाबाद द्वितीय पुरस्कार मेघा कुमारी मखदमपुर एव तृतीय पुरस्कार दीपिका कुमारी ग्राम जहानाबाद को चयन किया गया सभी को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकरसम्मानित किया गया।प्रथम पुरस्कारके विजेता गायत्री कुमारी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मैं शामिल होने के लिए भेजो जाएगा। राज्य स्तरीय पर प्रथम विजेता को 1 लाख द्वितीय विजेता को 50000 एवं तृतीय विजेता को 25 हजार चतुर्थ विजेता को 25000 की राशि भुगतान किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन मे प्रगति क्लासेस के निदेशक एवं स्वयसेवक विक्रम कुमार, ज्योति कुमारी, संजय कुमार, शाक्य कुमारी शामिल रहे।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News