गुरु, अप्रैल 2, 2026

दिल्ली-NCR में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, आने वाले कुछ दिन होंगे और भी सर्द

India weather updates: Delhi-NCR to receive rain over next few days

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों पर दस्तक दे सकता है। जिसका असर मैदानी इलाकों जैसे की दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के विभिन्न हिस्सों पर इसका असर देखा जाएगा। और इसके प्रभाव से दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में इसके प्रभाव से बादल छाएंगे और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

India weather updates: Delhi-NCR to receive rain over next few days

मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि 8 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों पर सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों पर देखा जाएगा। इसकी वजह से उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों में आठ से 10 जनवरी के दौरान छिटपुट रूप से बारिश होगी। 11 जनवरी से मौसम साफ होने लगेगा। इस दौरान ठंड में कमी आएगी और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रहेगी।

इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट रूप से हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यही नहीं 8 और 9 जनवरी को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 और 9 जनवरी को राजस्थान में जबकि 9 जनवरी को पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट रूप से ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News