
जहानाबाद जिले में एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां अचानक गोली की तड़तड़ाहट से सहम गए लोग बताया जाता है कि हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के ग्राम कोकरसा निवासी रीचा कुमारी अपनी मां तथा भाई के दोस्त के साथ जहानाबाद कोर्ट से स्कुटी से अपने घर लौट रही थी, कि ज्योंहि जहानाबाद-घोषी रोड के काजीसराय के नजदीक कडरुआ पुल के पास पहुंची ,की अचानक पूर्व से घात लगाए बैठे चार की संख्या मे लोगों ने अ॑धाधु॑ध गोली मारी, जिससे घटना स्थल पर ही रिचा कुमारी की मौत हो गई। वही रीचा के भाई के दोस्त उदय कुमार गोली लगने से बुरी तरह घायल है, जिसे पी एम सी एच पटना रेफर किया गया है। वही रीचा की मां ने बताई कि मेरी छोटी पुत्री रीचा की शादी बीरा निवासी गौरव उर्फ़ हरे॑द्र के साथ 24/4/2022 में हुई थी।पर॑तु गौरव को आर्मी में नौकरी लगने पर मेरी पुत्री के साथ रिस्ता समाप्त करना चाह रहा था। जो मामला कोर्ट में चल रहा है।
वही उन्होंने बताई कि कोर्ट से लौटने के क्रम में मेरा दामाद गौरव तथा उज्जवल ने अ॑धाधु॑ध करीब पांच छः राउंड गोली चलाई जिससे मेरी पुत्री की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, वही उदय गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया , जिसे पटना रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि गौरव, उज्जवल, के साथ प॑कज , निरज सिंह, नितीश कुमार एवं ध॑नजय भी शामिल था। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है, वही शव को पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा गया।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












