DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शकूराबाद थाना में पदस्थापित S.I अरबि॑द कुमार को सेवानिवृत्त होने पर थाना अध्यक्ष ने किया विदाई समारोह का आयोजन।

जहानाबाद शकूराबाद थाना में विदाई का वेला में एक ऐसा माहौल बनता है जो सभी को बड़ा ही गमगीन बना देता है। ऐसा ही माहौल शकूराबाद थाना में पदस्थापित पु अ नी अरबि॑द कुमार की सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह में दिखाई पड़ा। यहां यह बता दें कि S.I अरब॑द कुमार बीते तीन वर्षों से शकूराबाद थाना में अपनी सेवा दे रहे थे।जो 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो गए थे। वही पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त होने के उपरांत S.Iअरबि॑द कुमार को एक सादे समारोह का आयोजन कर विदाई किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अरबि॑द कुमार के सरल स्वभाव,आम लोगों के साथ कुशल व्यवहार तथा थाना के कार्य में बड़े ही दिलचस्पी से कार्य करने की अनुभव के सम्बंध में जानकारी दी। वही उन्होंने कहा कि अरबि॑द बाबु एक कुशल पुलिस की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा एक बात कही की अरबि॑द बाबु के सर्विस बुक में आज तक दाग नही लगा,यह बात बड़ा ही सराहनीय रहा। वही विदाई समारोह में मे थाना में प्रतिनियूक्त S.Iबिनोद कुमार महिला पु अ नी विभा कुमारी,स अ नी रामनाथ पासवान, शम्भु कुमार के अलावा सभी थाना में पदस्थापित सभी पुलिस कर्मीयों ने फुल माला पहनाकर विदाई किया। वही पत्रकार मनोहर सिंह, नारायण कुमार,शेखर वर्मा,म॑टु कुमार, दीपक कुमार सहित मुखिया प्रतिनिधि प॑चदेव कुमार, समाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने फुल माला पहनाकर अपना बिचार साझा करते हुए भावभीनी विदाई किया।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News