
आज जहानाबाद विधानसभा के नोआवां पंचायत में जदयू के प्रदेश सचिव निरंजन केशव प्रिंस ने जरूरतमंदों के बीच एक हजार कंबल का वितरण किया निरंजन केशव प्रिंस ने बताया की नर सेवा ही नारायण सेवा है और इसी को चरितार्थ करते हुए आज नोआवां पंचायत में जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण करने आया हू।





प्रिंस ने बताया की जरूरतमंद के सेवा ही परमात्मा की सच्ची सेवा है,सेवा भाव के जरिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के साथ ही आम लोगों को भी उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। असल में सेवा भाव आपसी सद्भाव का वाहक बनता है। जब हम एक-दूसरे के प्रति सेवा भाव रखते हैं तब आपसी द्वेष की भावना स्वत: समाप्त हो जाती है और हम सभी मिलकर कामयाबी के पथ पर अग्रसर होते हैं। सेवा से बड़ा कोई परोपकार इस विश्व में नहीं है, जिसे मानव सहजता से अपने जीवन में अंगीकार कर सकता है। सेवा भाव और भाईचारे की भावना ही समग्र और सतत विकास की आधारभूत शर्तें हैं।
इस कार्यक्रम में नोआवां पंचायत के पूर्व मुखिया रंगनाथ शर्मा, मुखिया पति रामलग्न ठाकुर, शिक्षक जगदीश शर्मा, दयानंद जी, नीरज जी,रंजय जी के साथ नया सवेरा सहयोग संस्था के सदस्यगण उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












