जहानाबाद आजकल आपसी विवाद हो जमीनी विवाद तु तु मै मैं होते होते मारपीट में तब्दील हो कर गोलीबारी की घटना तक पहुंच जाना आम बात हो गई है। इसी कड़ी में जिले के कल्पा ओ पी क्षेत्र के ग्राम लरसा में आपसी विवाद इतना गहरा गया की मारपीट की घटना में, गोलीबारी हो जाने की बात सामने आई है।

बताया जाता है कि किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होता देख किसी ने गोली चला दी, जिससे अपने मौसी के यहां आया युवक को गोली लग गई। गोली लगते ही भगदड़ मच गया, जिसे आनन फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। वही दोनों पक्षों को दोनों घायलों को घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया गया, जहां तीनों का इलाज जारी है। गोली लगा घायल युवक शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम काजीचक निवासी राकेश कुमार बताया गया है। जिसे पीठ में लगी गोली छेद करते हुए बाहर निकल गया है फिर भी घायल युवक ने बताया की गोली किसने चलाई मैं नहीं देखा। वही उसने बताया कि मै अपने मौसी के यहां आया हुआ था। दोनों आपस में गोतिया में ही किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था,जो मारपीट में तब्दील हो गया। गोली लगी युवक को पी एम सी एच रेफर करने की बात कही गई है।
बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












