DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद मध्य विद्यालय अलीगंज में सम्राट अशोक की जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड स्थित  राजकीय मध्य विद्यालय अलीगंज में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। विद्यालय प्रांगण में सम्राट अशोक की चित्र पर शिक्षक , शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राओं ने माल्यार्पण किया। मौके पर उपस्थित शिक्षको ने अपना संबोधन भी दिया इसी क्रम में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक उमाशंकर कुमार ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला  वहीं लैब इंस्ट्रक्टर मुचकुन्द तिवारी ने  कहा कि भारत के इतिहास में बहुत से शक्तिशाली एवं चक्रवर्ती राजाओं का वर्णन आता है इन्ही में से एक मौर्य वंश के सम्राट अशोक भी है। इन्हे इतिहास में देवानाम्प्रिय एवं प्रियदर्शी के नाम से भी उल्लेखित करते है। अशोक ने मगध के राज्य को तो अपना बना लिया किन्तु उनके राजतिलक में विभिन्न बाधाओं का आना जाना लगा रहा जिसका उन्होंने शक्ति से सामना भी किया। अशोक को चक्रवर्ती राजा इस कारण से कहा जाता है कि वे अपने राज में भोग विलास में ना रहकर निरंतर पराक्रम करते रहते थे। इसी कारण उन्होंने उत्तर भारत से दक्षिण के मैसूर, कर्णाटक, बंगाल से लेकर अफगानिस्तान तक अपनी शौर्य पताका फहरा दी थी। इस प्रकार से उनका साम्राज्य उस समय तक का सर्वाधिक फैला हुआ साम्राज्य था। इसके अलावा कार्यक्रम में वरीय शिक्षक अशोक कुमार, जय प्रकाश कुमार, अन्नु गुप्ता, अनिल कुमार पांडेय, शनोबर एहसान, जकिया तब्बसुम ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News