DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के सफलता हेतु जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Jehanabad DM Alankrita Pandey held a meeting with the Returning Officers of Assembly constituencies Regarding Lok Sabha elections 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ट में जहानाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कार्यो के समन्वय हेतु 06 विधान सभा क्षेत्रों के अधिसूचित सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिया गया।

बैठक में मतदाता सूची, वेबकास्टिंग, चेक पोस्ट, संचार योजना, वी.टी.आर. (कम मतदान प्रतिशत), मतदान केन्द्र की सूची, डाक मतपत्र, प्रशितक्षण कैलेण्डर, होम वोटिंग (विडियोग्राफर), जिला प्रबंधन योजना, जिला संचार योजना, भेद्य मतदान केन्द्रों की सूची, अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन कार्य में उपयोग में लाये जाने वाले सामग्री की सूची, गठित एफ.एस एवं एस.एस.टी. दंडाधिकारियों की सूची/आदेश, एम.सी.एम.सी. कमिटि का आदेश, वाहन की उपलब्धता, अद्धसैनिक बलों की आवश्यकता एवं उपलब्धता, कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (प्रशिक्षण कैलेंडर), मतदान दलों का डिस्पैच आदेश, रूट चार्ट, चयनित डिस्पैच सेन्टर से मतदान केन्द्र तक एवं  मतदान केन्द्र से ई.वी.एम. संग्रहण स्थल (एस.एस. काॅलेज, जहानाबाद) तक तथा पोस्टल बैलेट पेपर के प्रगति कार्य की समीक्षा की गई।

साथ हीं सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार सभी कार्य किया जाए।

उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी के साथ-साथ अपर समाहत्र्ता -सह- सहायक निर्वाची पदाधिकारी, मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त -सह- अधिसूचित सहायक निर्वाची पदाधिकारी धनंजय कुमार, अपर समाहत्र्ता, विभागीय जाँच -सह- जिला लोक शिकयत निवारण पदाधिकारी -सह- अधिसूचित सहायक निर्वाची पदाधिकारी  विनय कुमार सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अरवल -सह- अधिसूचित सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुधांशु शेखर, अनुमंडल पदाधिकरी -सह-जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र विकास कुमार, भूमि सुधार उप समाहत्र्ता -सह- सहायक निर्वाची पदाधिकारी, घोषी विधान सभा क्षेत्र चांदनी कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी -सह- सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अरवल विधान सभा क्षेत्र ओम प्रकाश, भूमि सुधार उप समाहत्र्ता -सह- सहायक निर्वाची पदाधिकारी,  कुर्था विधान सभा क्षेत्र प्रवीन कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी, नीचक बथानी, गया -सह- सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अतरी विधान सभा क्षेत्र गोपाल कुमार उपस्थित थे।

नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा से पास, सदन में पूरे दिन चर्चा के दौरान बहस-नोक-झोंक भी हुई, जानिए किसने क्या कहा

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News