
जहानाबाद स्थानीय एस० एन० सिन्हा कॉलेज में भीषण गर्मी के मददेनजर छात्र-छात्राओं को हीट वेव से बचने एवं हीट वेव से पीड़ित व्यक्ति को अवश्यक प्राथमिक उपचार एवं गंभीरता में चिकित्सा जांच कराए जाने संबंधी जानकारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० अरुण कुमार रजक द्वारा दी गई। वित्तेक्षक डॉ० सुबोध कुमार झा ने बताया की आवश्यकतानुसार ही दिन में 10:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक घर से बाहर निकले। डॉ० एन०पी०सिंह ने बताया कि पानी का अत्यधिक प्रयोग कर डिहाइड्रेशन से बचे। डॉ० अख्तर रोमनी ने बताया कि इस मौसम में तेलिय व मसालेदार खाना से परहेज करें। मौसमी फलों, सब्जियों तथा शीतल पेय द्रव का अत्यधिक सेवन करें। कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं एन० एस० एस० स्वयसेवक ने सामूहिक रूप से पक्षियों के जलाभाव में अकाल मृत्यु पर चिंता प्रकट किया। एवं कॉलेज के विभिन्न स्थल पर पर्याप्त मात्रा में मिट्टी के बर्तन में पेयजल रखा। इस कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा सहित डॉ० शशिधर गुप्ता डॉ० बबलू कुमार, मोहम्मद इंतखाब आलम, डॉ० सुनील कुमार, कुमकुम कुमारी, डॉ० राजकुमार मिश्रा, चंदन कुमार, डॉ० प्रमिला कुमारी, डॉ० गीता कुमारी, डॉ० नूतन कुमारी, सत्येंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित हुए। कर्मचारियों में शशि भूषण कुमार सिंह, संजय कुमार, रास नारायण भगत, ब्रजेश कुमार, विकास कुमार, राजीव कुमार सिंह, अलबेला कुमार, विकाश कुमार, गौरव कुमार सिन्हा, मोहम्मद सिराज हुसैन, शशिकांत कुमार निराला, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद शमीम ,सुनील कुमार मेहता इत्यादि उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एन० एस० एस० स्वयंसेवक सुरजीत कुमार, प्रेम कुमार, जयप्रकाश, प्रगति कौशिक, खुशबू कुमारी, मौसमी कुमारी, विक्की कुमार, प्रिंस कुमार, अपराजिता कुमारी, कोमल कुमारी, अंजली कुमारी, शिवा केसरी, रोहित राज, चिंटू, अमन जयप्रकाश गौरव इत्यादि ने अहम योगदान दिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












