
जहानाबाद, 15 मार्च 2024: जिले में BPSC शिक्षक बहाली की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के कारण जाम की स्थिति बनी रही।रेलवे स्टेशन पर परक्षार्थियो का जमावड़ा कल शाम से ही लगना शुरू हो गया था, जो की सुबह होते होते अत्यधिक बढ गया। भिड़ का आलम यह था कि शहर की सारी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई और हर जगह जाम का आलम पसरा रहा। इस भीड़ और जाम का वास्तविक कारण बिहार, यूपी, एम.पी, राजस्थान, उत्तराखंड आदि कई राज्य से आए परीक्षार्थी थे।
वहीं छात्रों से बात करने पर उन्होंने कहा कि हमारे सपनों की ऊँचाई को छूने के लिए हम सभी तैयार हैं। यह संघर्ष केवल हमारी मेहनत की महत्वाकांक्षा को मजबूत करता है। सभी परीक्षार्थी सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इसलिए भीड़-भाड़ से डरे बिना मन लगाकर आगे बढ़ने की दृढ़ संकल्पना कर हम सभी परीक्षा देने आए हैं।
वहीं दूसरे छात्र ने कहा कि हम अपने परिवार, समाज और देश के लिए उपयोगी बनने की प्रतिज्ञा करते है। मुझे विश्वास है कि मेरी मेहनत और संघर्ष मुझे मेरे लक्ष्य तक पहुंचाएंगे, और मैं अपने सपनों को हकीकत में बदल सकूंगा।
साथ ही जहानाबाद में BPSC की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी ने बिहार सरकार को सराहा और कहा कि सरकार के परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उनका धन्यवाद और साथ ही आशा व्यक्त की यह परीक्षा की न्यायिकता और पारदर्शि रहेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












