
जहानाबाद तेज रफ्तार के फलस्वरूप आज एन एच 83 पर सेरथुआ के पास दो वाईक सवारों में भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर होने से दो युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है।
बताया जाता है कि जिले के हड़पुर गांव निवासी राजकुमार एवं छक्कन बीघा निवासी रौशन यादव अपने रिश्तेदार के यहां बरात में शामिल होने जा रहा था। अचानक सेरथुआ मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही वाईक सवार ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिन्हें दोनों घायलों को अस्पताल जहानाबाद लाया गया। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












