
अरवल जिला के किंजर में आज कुँवर सिंह समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किंजर पुनपुन नदी के तट पर बने भारत माँ के वीर सपूत ,प्रथम स्वतंत्रा सेनानी बाबु वीर कुँवर सिंह के विजयोत्सव सादगी पूर्ण मनाया गया गया। जिसमें समिति के संरक्षक पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रवेश सिंह यादव , वरिष्ट सदस्य शी ओम प्रकाश सिंह , पूर्व उपमुखिया राम बचन पासवान , पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष श्री अनिकेत कुमार उर्फ़ छोटू बाबु, समाजसेवी सुनील कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह , चन्दन सिंह परमार , गुड्डू सिंह ,मुरारी सिंह ,किशन प्रसाद, शिव प्रसाद, मुन्ना सिंह , मंटू सिंह के अतिरिक्त मगध चेतना मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोगों में माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया तत्पश्चात् राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का वितरण किया गया चुवाव आचार संहिता के कारण किसी प्रकार के सभा का आयोजन नहीं किया गया। इसके उपरान्त विभिन्न स्थानों से आये अन्य गणमान्य जनों द्वारा भी कुँवर बाबु के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












