
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा समाचार चैनलों के डिबेट कार्यक्रम में दहाड़ते हुए दिख जाएंगे। संबित पात्रा ओडिशा राज्य से आते हैं। मंगलवार 11 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा उड़ीसा की धार्मिक नगरी पुरी में थे। पात्रा ने पुरी जिले की समांग पंचायत के रेबतीरमन गांव में आयोजित जात्रा में भाग लिया। इस दौरान संबित पात्रा जलते अंगारों पर दौड़े। भाजपा नेता पात्रा द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वे आग के कोयले पर दौड़ रहे है। वीडियो में एक नारी के सामान रास्ता बनाया गया है जिसमें जल रहे कोयले रखे गए है। ऐसे में वहां आसपास काफी लोग भी मौजूद है जो पात्रा के हौसला बढ़ा रहे हैं।
शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है, पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित यह दण्ड और झामू यात्रा इसी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है।
— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 11, 2023
इस तीर्थयात्रा में अग्नि पर चलकर मां की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर, खुद को धन्य अनुभव कर रहा हूँ।… pic.twitter.com/oTciqW61Gj
जारी क्लिप में देखा गया है कि सफेद कुर्ता पहने पात्रा इस कोयले के आग पर दौड़ रहे है और उनके पास मौजूद अन्य लोग उनका हौसला अफजाई कर रहे है। ट्वीट पर संबित पात्रा ने लिखा है-शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है, पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित यह दण्ड और झामू यात्रा इसी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। इस तीर्थयात्रा में अग्नि पर चलकर मां की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर, खुद को धन्य अनुभव कर रहा हूं। परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा एक तपस्या है जिसमें भक्त अपनी मनोकामनाओं को पूर्ति तथा देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर भी चलते हैं या शरीर पर कील चुभाते हैं। झामू यात्रा की परंपरा के मुताबिक यह एक ऐसी तपस्या है, जिसमें भक्त अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने और देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर चलते हैं या शरीर पर कील चुभोकर खुद को पीड़ा देते हैं। बता दें कि संबित पात्रा ने 2019 में ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन बीजद प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा ने उन्हें हरा दिया था। पिछले काफी समय से संबित पात्रा चैनलों के डिबेट कार्यक्रम में भाजपा की ओर से प्रतिनिधित्व करते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















