
रतनी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के पुलिस काफी सतर्क एवं चौकन्ना है। इसी कड़ी में शकूराबाद थाना की पुलिस ने अबैध रुप से बालू कारोबारियों के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान में बलदैया नदी से अबैध रुप से बालू की निकासी की गुप्त सूचना मिली थी। सुचना प्राप्त के उपरांत किए गए छापामारी अभियान में बलदैया नदी के गोपालपुर के पास से दो बालू लदा ट्रैक्टर जप्त किया गया। थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि अबैध रुप से बालू कारोबारियों के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान में शकूराबाद थाना क्षेत्र के बलदैया नदी से दो बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। वही उन्होंने बताया कि खनन पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।जिला खनन पदाधिकारी को जप्त किया गया बालू लदा गाड़ी के सम्बंध में जानकारी दे दी गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












