DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में राजद बड़ा झटका, पूर्व विधायक एवं राजद नेता डॉ मुन्नी लाल यादव ने किया नामांकन

जहानाबाद  जिले में राजद को करारा झटका देते हुए पूर्व विधायक डॉ मुन्नी लाल यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र जिला पदाधिकारी को सौंपा। बताया जाता है कि डॉ मुन्नी लाल यादव जहानाबाद विधान सभा का प्रतिनिधित्व वर्ष 2000 से 2005 तक कर चुके हैं। राजद के सच्चा सिपाही रहे डॉ मुन्नी लाल यादव ने राजद को करारा झटका देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप अपना नामांकन किया।

नामांकन के उपरांत डॉ मुन्नी लाल यादव ने कहा कि मैं जहानाबाद रहकर हमेशा लोगों को मदद करने का काम करता हूं।पार्टी ने हमें चुनाव लड़ने से ब॑चित करने का प्रयास किया। लोकतंत्र में सभी को अधिकार है। चुनाव लड़ने का। उन्होंने कहा कि मेरा पहचान ही मेरा मतदाता हैं। उन्होंने राजद पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पार्टी काम करने वालो को तहरीर नहीं देता। मुझे पुरा जहानाबाद की मतदाता पर भरोसा है,आम मतदाताओं के आग्रह पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News