
जहानाबाद जिला बाल संरक्षण इकाई आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 को सुबह 7:00 से 9:00 तक कायनात इंटरनेशनल स्कूल भारत स्काउट और गाइड काको यूनिट ने उपाध्यक्ष -सह- विद्यालय निदेशक शकील अहमद काकवी की अध्यक्षता में विद्यालय स्तरीय स्काउट- गाइड यूनिट के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर डोर टू डोर मतदाता जागरूकता चलने के साथ PWD तथा वृद्धि मतदाता को बूथ पर सहायता करने हेतु सूची तैयार किए एवं बताएं कि मतदान लोकतांत्रिक भारत की सबसे बड़ी मजबूती है मतदान का प्रयोग करके ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकते हैं। मौके पर मौजूद हरिशंकर कुमार (चाइल्ड एजुकेटर) बाल संरक्षण इकाई जहानाबाद ने स्काउट- गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की पहचान मतदाता और मतदान है, इसीलिए देश तरक्की तभी करेगा जब हर मतदाता मतदान करेंगे, इसीलिए आप सभी अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए अवश्य प्रेरित करें ताकि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हो।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












