
जहानाबाद ऑपरेशन मुस्कान के तहत चलाया हुआ अभियान में जिसमें खोए हुए मोबाइल को पुलिस बरामद कर लोगों को वापस करती है। इसी कड़ी में शनिवार को एस.पी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जहानाबाद पुलिस द्वारा 34 मोबाइल बरामद किया है। जिसका मोबाइल खो गया था जिसके द्वारा सनहा दर्ज किया गया था। विभिन्न थाने के पुलिस द्वारा एवं साइबर थाना के मदद से सभी मोबाइल को लोकेशन के आधार पर बरामद किया गया। बिहार सरकार द्वारा एक ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया है। इसके तहत मोबाइल बरामद कर लोगों को वापस करना है। खोए हुए चीज मिल जाने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आती है। इसलिए इसका नाम मुस्कान रखा गया है। पुलिस भी मोबाइल बरामद कर रही है। इसके पूर्व भी कई मोबाइल बरामद किया गया है जो मोबाइल चोरी किया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। उन्होंने कहा कि जो मोबाइल किसी घटना में शामिल होता है उसे कोर्ट के आदेश पर उसे वापस किया जाता है। जिसका किसी का मोबाइल कहीं गिर जाता है और थाना में आवेदन देते हैं तो पुलिस द्वारा इसी अभियान के तहत मोबाइल को बरामद किया जाता है और जिसका मोबाइल है उसे वापस किया जाता है। पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी या अभियान चलता रहेगा। वही जब कुछ लोगों से बात किया तो उन्होंने बताया कि मुझे विश्वास नहीं था कि मेरा मोबाइल वापस मिलेगा। लेकिन पुलिस के सहयोग से मेरा मोबाइल वापस मिला है। इसलिए इस कार्य के लिए पुलिस को तहे दिल से बधाई देता हूं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












