
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बिहार के छपरा में नकली शराब बनाने के मामले में मुख्य आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। आखिरकार इस मास्टरमाइंड को पुलिस क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। मास्टरमाइंड का नाम राम बाबू है, जिसकी उम्र 35 साल है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को जानकारी दी है। राम बाबू पर केमिकल डालकर शराब तैयार करने का आरोप है। छपरा में शराब पीने से लगभग 77 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, शराब पीने वाले बहुत से अन्य लोगों की हालत कई दिनों तक खराब रही। इस मामले की जांच में सामने आया कि जो शराब लोगों ने पी, वो जहरीली थी। उसे चोरी-छिपे खरीदा-बेचा जाता था। लोगों की मौत होने पर सरकार सवालों के घेरे में थी। इस मामले में बिहार पुलिस ने राज्य के ही कई स्थानों से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में यह मामला विधानसभा में गूंजा था ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












