DW Samachar – Header
BREAKING

COVID-19: RT-PCR test mandatory for arrivals from China, 5 other countries from Jan 1

चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट्स पर आरटी पीसीआर टेस्ट हुआ जरूरी देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। ‌ गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा है कि 1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, … Read more

IMG-20221229-WA0007

चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट्स पर आरटी पीसीआर टेस्ट हुआ जरूरी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। ‌ गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा है कि 1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए अब आरटी पीसीआर टेस्ट जरूरी होगा। उन्हें यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। दरअसल, इंटरनेशनल ट्रैवल को लेकर जारी गाइडलाइन पर भ्रम की स्थिति के कारण एयर सुविधा लागू की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इन छह देशों से आने वाले यात्रियों को एक जनवरी से आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा। केंद्र ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब इससे एक दिन पहले बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया था कि अगले 40 दिन महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं। वैसे 24 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों में से 2 फीसदी का रैंडम कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में वैसे तो कोरोना की स्‍थ‍िति न‍ियंत्रण में है, हाल ही में मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। 24 घंटे में कोरोना संक्रम‍ित नए मरीजों का आंकड़ा 268 रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले 188 था। जबक‍ि 2,36,919 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। बुधवार को यह आंकड़ा 1,34,995 था. बता दें, कोरोना का ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट BF.7 चीन, जापान, हांगकांग, ताइवान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, इटली, जर्मनी और ब्राजील जैसे देशों में हाहाकार मचा रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़