DW Samachar – Header
BREAKING

Assam: 13, including 3 forest staff injured in leopard attack in Assam’s Jorhat | Watch Video

असम में तेंदुए ने सड़कों पर मचाया आतंक, 13 लोगों को हमला कर किया घायल, चलती वैन पर भी किया अटैक, वीडियो असम के जोरहाट जिले में एक आदमखोर तेंदुए ने सड़कों पर खुलेआम आतंक मचाया। रास्ते में जो भी मिला उस पर हमला करता चला गया। ‌ इस तेंदुए ने 13 लोगों पर हमला … Read more

Assam- 13, including 3 forest staff injured in leopard attac

असम में तेंदुए ने सड़कों पर मचाया आतंक, 13 लोगों को हमला कर किया घायल, चलती वैन पर भी किया अटैक, वीडियो

Assam: 13, including 3 forest staff injured in leopard attack in Assam’s Jorhat | Watch Video
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

असम के जोरहाट जिले में एक आदमखोर तेंदुए ने सड़कों पर खुलेआम आतंक मचाया। रास्ते में जो भी मिला उस पर हमला करता चला गया। ‌ इस तेंदुए ने 13 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना यहां के रेन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट कैंपस की है। कैंपस जंगल से सटा हुआ है। रिसर्च इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी थी। इसके बाद उसे पकड़ने पहुंची टीम पर भी तेंदुए ने हमला किया। तेंदुआ ने एक क्वार्टर की बाउंड्री वॉल फांदकर चलती वैन पर हमला कर दिया ।

https://youtu.be/DORtR1888WM
Assam: 13, including 3 forest staff injured in leopard attack in Assam’s Jorhat | Watch Video

कार में बैठे शख्स की जान अटक गई। हालांकि गाड़ी के शीशे बंद होने की वजह से अंदर बैठे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। जोरहाट के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने बताया कि तेंदुए के हमले में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 वन अधिकारी हैं। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है.

Digital Women Trust
Assam: 13, including 3 forest staff injured in leopard attack in Assam’s Jorhat | Watch Video

सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल हो रही एक वीडियो में तेंदुए को वन विभाग के इलाके में बनी इमारत की बाउंड्री वाल को एक ही झटके में कूद कर पार करते हुए और फिर एक कार सवार पर हमला करते देखा जा रहा है। जिसे देख हर कोई दंग रह गया है। जानकारी के अनुसार तेंदुए को कई बार प्रयास करने के बाद ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया गया है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने चैन की सांस ली है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़