DW Samachar – Header
BREAKING

राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का ये दो राजनीतिक दल भी करेंगे समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव में अब दो राजनीतिक दलों ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का एलान कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और जनता दल सेक्यूलर के नेता एचडी देवेगौड़ा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का साथ देने के लिए तैयार हो गए … Read more

Former BJP ally Akali Dal says it will support Droupadi Murmu
Former BJP ally Akali Dal says it will support Droupadi Murmu
Former BJP ally Akali Dal says it will support Droupadi Murmu

राष्ट्रपति चुनाव में अब दो राजनीतिक दलों ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का एलान कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और जनता दल सेक्यूलर के नेता एचडी देवेगौड़ा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का साथ देने के लिए तैयार हो गए हैं।अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि देश के राष्ट्रपति का चुनाव है उस पर चर्चा हुई। अकाली दल किसी भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर सकता क्योंकि कांग्रेस सिख विरोधी है। शिरोमणि अकाली दल हमेशा कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहता है। इसलिए द्रौपदी मुर्मू को शिरोमणि अकाली दल समर्थन देगा। बावजूद इसके की हमारी पार्टी के बीजेपी से डिफरेंसेज हैं। किसान मुद्दों पर और तीन खेती कानून पर मतभेद हैं। अपने राजनीतिक मतभेदों को भुलाते हुए हमने मुर्मू को समर्थन देने का फैसला लिया है। तीन घंटे चर्चा के बाद हमने ये फैसला लिया है। आज मुर्मू का भी फोन आया था और जेपी नड्डा का फोन भी आया था। बता दें कि इसी महीने 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव होने जा रहे हैं। विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं। ‌ बता दें कि इससे पहले बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मुर्मू के समर्थन करने का एलान किया है

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़