DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 01 जुलाई 2022

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन फलदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

वृषभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग कारोबार की योजना बना कर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी फलदायक रहेंगी। छात्रों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। आर्थिक लाभ के कई मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा और सफलता भी मिलेंगे। बिज़नेस में नुकसान होने की संभावना है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। उच्च अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा अच्छा फल देंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन सामान्य है। छात्रों को किसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू सामानों में खर्चा बढ़ सकता है। आत्मविश्वास और क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार में मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें।

सिंह: आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। चुनौतियों का धैर्य के साथ सामना करें। किसी पुरानी चीज़ को लेकर अचानक से फल मिल सकता है। व्यापारी वर्ग योजना बनाकर ही काम करें। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी से जुड़े जातकों को आज सुनहरे मौका की प्राप्ति हो सकती है । छात्रों के लिए सलाह है कि अपने गुरु का आशीर्वाद लें ।

कन्या: आज आपका दिन शानदार रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्ती फुर्ती रहेंगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी आय के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। दोस्तों के साथ कहीं आस पास जाने का प्लान बन सकता है। स्वयं को बेहतर बनाने व व्यक्तित्व निखारने के लिए प्रयास करेंगे।

तुला: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी तरक्की के कई नए रास्ते खुल सकते हैं। ऑफिस कर्मियों को उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान दें। शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। माता पिता की सेहत में सुधार आएगा। विदेश यात्रा या फिर दूर देश से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है।

वृश्चिक: आज दिन आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। पैसों की बचत करने में आप सफल होंगे। विद्यार्थियों को सफलता हासिल होगी। ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। छोटे भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर पानी का प्लान भी बन सकता है।

धनु: आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद होगी।

मकर: आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों रुकावट पैदा कर सकते हैं सतर्क रहें। पुराने मित्रों से मेलजोल होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

कुंभ: आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कुछ बढ़िया अवसर हाथ लग सकते हैं।

मीन: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा सहकर्मियों के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेंगे वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे।सरकारी नौकरी से जुड़ें लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, पद प्रतिष्ठा प्रमोशन आदि हो सकता है। भूमि भवन वाहन आदि लेने का विचार बन सकता है। छात्रों के लिए दिन बेहतर है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़