
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 14 जून। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बार-बार बुलाकर नेशलन हेराल्ड मामले में पूछताछ कर रहा है। जिससे अब धीरे-धीरे कांग्रेस नेताओं में आक्रोश की भावना बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी राहुल गांधी को ईडी द्वारा बुलाए जाने को लेकर सोमवार रात से ही सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय के बाहर जुटने लगे हैं। इसी बीच राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली अपने निजी किसी काम से जा रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया है।



दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर दिल्ली के अंदर प्रवेश नहीं कर सकते हैं क्योंकि उन्हें रोकने के शख्त निर्देश मिले हैं। डोटसरा ने इसके आपत्ति जताते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कोई भी आम आदमी अपने अधिकारों का भी उपयोग नहीं कर सकता है। मंगलवार सुबह से ही राजस्थान कांग्रेस नेताओं का दिल्ली आने का सिलसिला शुरु हो चुका है जिसके बाद डोटसरा भी दिल्ली आने वाले थे। हालांकि उन्होंने इसके पीछे अपनी नीजी कार्य को कारण बताया लेकिन दिल्ली पुलिस मिले निर्देश के कारण बाधित होकर उन्हें दिल्ली में प्रवेश होने से रोक दिया।









प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, टीकाराम जूली, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, बोर्ड निगमों के चेयरमैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पहुंचे, जहां गोविंद सिंह डोटासरा ने बंद कमरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं के साथ आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि बैठक में दिल्ली कूच की तैयारी रखने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए। सोमवार देर रात तक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पीसीसी में जुटे रहें। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का सिलसिला अभी भी जारी है जिसके खिलाफ नारेबाजी करने पर कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला को हिरासत में लिया गया है साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी और अन्य जो पुलिस हिरासत में हैं, उन्हें बदरपुर पुलिस स्टेशन, दिल्ली ले जाया गया है।
IYC President Shri @srinivasiyc Ji staged a protest against the misuse of agencies by the BJP. ED's summon is a vendetta against Rahul Gandhi Ji and reflects their dictatorial mindset. #राहुल_का_सत्याग्रह pic.twitter.com/wmSq8SQhXh
— Indian Youth Congress (@IYC) June 14, 2022
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












