
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को गिरफ्तार करने के लिए देश के कई हिस्सों में जमकर हो रहा विरोध प्रदर्शन है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने वाले भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल का मामला थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। भाजपा को लगा था कि शायद दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाकर इस मामले को ठंढा किया जा सकता है लेकिन यह विवाद है कि आज एक अलग रुप ले चुका है। शुक्रवार को दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर कोलकाता, लखनऊ, देवबूंद, सहारनपुर और प्रयागराज तक नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। देवबंद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और साथ ही उनपर लाठी चार्ज करने से पीछे नहीं हटे। इतना ही नहीं प्रयागराज में पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी भी की गई।
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अब स्थिति काबू में है। उधर, जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के बारे में कुछ पता नहीं है। न ही मस्जिद की ओर से कोई विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था। जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा, उन्हें नहीं पता था कि जामा मस्जिद के बाहर इस तरह का कोई प्रदर्शन होना है। कुछ लोगों ने जामा मस्जिद चौक पर यानी गेट नंबर एक नारे लगाने शुरू कर दिए. ये कौन लोग हैं, ये तो पुलिस पता लगाएगी।
आपको बता दें कि बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था। यहां तक कि अरब देशों ने भी नूपुर शर्मा की टिप्पणी की निंदा की थी। इसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया। साथ ही इस चपेट में नवीन कुमार जिंदल भी आ गए क्योंकि उन्होंने नुपुर शर्मा के बयान का समर्थन करते हुए एक ट्विट के जरीए भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बोला था। विवाद बढ़ने के बाद नूपुर शर्मा ने भी माफी मांगी थी और अपना बयान वापस लिया था। उन्होंने कहा था, मैं अपने शब्द वापस लेती हूं. उन्होंने कहा कि मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












