
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 31 मई। सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राजनीति पारा गरमा गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर पहली बार खुलकर बयान दिया है। केजरीवाल का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से फर्जी है। हमने व्यक्तिगत रुप से पूरे मामले का अध्ययन किया है जो पूरी तरह से धोखाखड़ी है। हमारी पार्टी का कोई भी नेता ना ही भ्रष्टाचार को सहन करना है और ना ही भ्रष्टाचार करता है। राजनीतिक कारणों से सत्येन्द्र जैन को निशाना बनाया गया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बिल्कुल कट्टर ईमानदार है। हम सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं और यह रास्ता थोड़ा कठीन जरुर है लेकिन हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है इसलिए यह फर्जी केस टिकने वाला नहीं है। सत्येन्द्र जैन जल्द ही रिहा होंगे। ईमानदारी की गुण गाने वाले केजरीवाल ने पंजाब के मंत्री को बर्खास्त करने और साल 2015 में एक मंत्री को अपने द्वारा बर्खास्त करने का हावाल दिया। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल के मंत्रियों को ईडी ने साल 2018 में दिल्ली सरकार में मंत्री आसिम अहमद खान का नाम भी भ्रष्टाचार के मामले में सामने आया था तब गिरफ्तार किया था। CM अरविंद केजरीवाल ने अपने कैबिनेट मंत्री आसिम अहमद खान को हटा दिया था. आसिम पर 6 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा था। आसिम अहमद खान दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री थे।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को CM केजरीवाल ने बताया फर्जी #ED #Satyendrajain #AAP #Kejriwal @SatyendarJain @AamAadmiParty @KhanAmanatullah #Delhi pic.twitter.com/h8jc9670dS
— DW Samachar (@dwsamachar) May 31, 2022
आसिम के अलावा साल 2015 में दिल्ली सरकार में कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर वकालत की फर्जी डिग्री रखने के मामले में कार्रवाई की गई थी। आम आदमी पार्टी में मंत्री रहे संदीप कुमार 2016 में राशन कार्ड बनवाने के बहाने महिला से रेप केस में फंस चुके हैं। इस मामले में उनको जेल भेजा गया था। इस घटना की एक सीडी भी सामने आई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। संदीप कुमार 2015 में दिल्ली की सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने। संदीप कुमार केजरीवाल सरकार में महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री बनाया गया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












