मंगल, अप्रैल 7, 2026

दिल्ली के 278 मंडलों के सभी पोलिंग बूथों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा का पोल खोल अभियान जारी है

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेता दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में आम जनता के बीच जाकर पिछले आठ दिनों से लगातार केजरीवाल सरकार की नाकामियों और वायदों के पूरा ना करने की सच्चाई को पोल खोल अभियान के तहत उजागर कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत आज दिल्ली के सभी 278 मंडलों के पोलिंग बूथों पर भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए जनसंपर्क किया। लोगों के बीच जाकर भाजपा नेताओं ने हैंड पम्पलेट के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद कर मुख्य रूप से 10 मुद्दे पर केजरीवाल द्वारा बोले गए झूठ का पर्दाफाश किया।

आदेश गुप्ता ने आज नवीन शाहदरा जिले के गोकलपुरी विधानसभा, रोहताश नगर विधानसभा व सीमापुरी विधानसभा के क्षेत्रों में केजरीवाल सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाकर लोगों को केजरीवाल की सच्चाई से परिचय कराते हुए कहा कि जनता से झूठे वादे करना इस सरकार की खराब नीयत दर्शाती है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी दिल्ली भर में इस भ्र्ष्ट और झूठी सरकार की सच्चाई को लोगों तो पहुँचा रहे हैं। भाजपा द्वारा चलाये गए पोल खोल अभियान का समर्थन भी बड़ी संख्या में आम जनता से मिल रहा है। आज दिल्ली का हर नागरिक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है जिसने केजरीवाल को सत्ता पर बैठाया है।


आदेश गुप्ता ने कहा कि जो सरकार अगर सात सालों में पीने का साफ पानी तक जनता को नहीं दे सकती उससे बाकी किसी चीज की उम्मीद करना बेवकूफी है। केजरीवाल चुनाव के वक़्त इतने सारे झूठे वायदें करते हैं चाहे वह महिलाओं को लेकर हो, युवाओं के रोजगार को लेकर हो या फिर गरीब, पिछड़े और दिहाड़ी मजदूर को लेकर हो, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे अपनी जीत की अहंकार में दिल्ली की आम जनता से किये वायदों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम जनता के टेक्स पेयर्स के पैसों को प्रदेश के विकास कार्यों में लगाने की जगह दूसरे राज्यों में होने वाले चुनाव में पानी की तरह बहाते हैं जिससे दिल्ली आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। इतना ही नहीं केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने सात साल के कार्यकाल में सिर्फ 440 रोजगार दे पाए हैं।


आदेश गुप्ता ने कहा कि वर्ल्ड क्लास शिक्षा व्यवस्था की बात करने वाले केजरीवाल जिन बच्चों के हाथ में पेन और किताबें होनी चाहिए उनके हाथों में अपनी लगी फोटो के होर्डिंग्स और पोस्टर लगाकर चौराहे पर खड़े कर देते हैं। आज दिल्ली प्रदूषण की राजधानी बन चुकी है लापरवाह केजरीवाल सरकार इसके लिए कोई ठोस कदम उठाने की जगह दूसरे राज्यों में चुनावी पर्यटन में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आये दिन मकाने आग की लपटों में स्वाहा हो रही हैं, गरिब की दुकाने जलकर राख हो रही है, लोग मर रहे हैं लेकिन कुम्भकर्णी नींद में सोई केजरीवाल सरकार को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।


प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हुए इस पोल खोल अभियान में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली के मोलड़बंद में, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन चांदनी चौक के संगम पार्क में, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल चांदनी चौक के सिविल लाइन में, सांसद प्रवेश साहिब सिंह नजफगढ़ के विकासपुरी में, सांसद रमेश बिधूड़ी जिले के महरौली में सांसद हंसराज हंस उत्तर पश्चिम के रोहिणी में मौजूद रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News