मंगल, अप्रैल 7, 2026

दिल्ली एम्स में देशभर के मरीजों को दी बड़ी राहत, अब एम्स में 300 रुपए तक के सभी टेस्ट मुफ्त

Union Cabinet approves establishment of All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) at Darbhanga
Union Cabinet approves establishment of All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) at Darbhanga
Delhi: AIIMS Delhi Says All Tests Under Rs 300 To Be Free
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान यानी AIIMS ने एक बड़ा कदम उठाया है जो की सराहनीय है।दिल्ली एम्स ने देश भर के मरीजों के लिए अब 300 रुपयों से कम में होने वाले टेस्ट को बिलकुल मुफ्त कर दिए हैं। AIIMS द्वारा लिए गए इस फैसले से देश के लाखों मरीजों को फायदा होगा खास कर देश के आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी। एम्स प्रशासन की ओर से जारी किए गए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

Delhi: AIIMS Delhi Says All Tests Under Rs 300 To Be Free

देश के इस प्रमुख मेडिकल संस्थान ने गुरुवार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। ऐसे में अब एम्स के इस आदेश के बाद कई तरह के एक्स-रे, यूरिन टेस्ट,अल्ट्रासाउंड, रक्त टेस्ट जैसी जांच अब बिलकुल मुफ्त में हो जाएगें। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश में यह बात बताई गई है कि एम्स तत्काल प्रभाव से एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में ₹300 तक की सभी जांच/लेबोरेटरी फीस को खत्म करने की मंजूरी दे रहा है। इसका फायदा एम्स में इलाज करा रहे मरीजों को मिलेगा।

पांच साल बाद लागू हुआ यह नियम:
बता दें कि यह निर्णय डॉ रणदीप गुलेरिया द्वारा उनके निर्देशन के पहले वर्ष के दौरान पहली बार प्रस्तावित किए जाने के लगभग पांच साल बाद आया है। पूरे भारत से मरीज बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में इस सुविधा में आते हैं। एम्स प्रशासन द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है, “अध्यक्ष एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में वर्तमान में प्रति प्रक्रिया ₹ 300 तक की लागत वाली सभी जांचों/प्रयोगशाला शुल्कों के लिए उपयोगकर्ता शुल्क को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने को मंजूरी दी जाती है।”

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News