
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से परेशान दिल्ली-एनसीआर वासियों को आज शुक्रवार से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण दिल्ली एनसीआर के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक,
अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन यानी शनिवार के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 मई तक गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












